कांग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए दोरजी खांडू
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इटानगर में हुई विधायक दल की बैठक के दौरान कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित 42 विधायकों ने एकमत से खांडू को नेता चुना।
विधायक दल की बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के पर्यवेक्षक लुईजिन्हो फलेरियो और वी. नारायणस्वामी मौजूद थे।
कांग्रेस नेता ने बताया, "विधायक दल के निर्ण्य से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अवगत कराया जाएगा। इस पर औपचारिक मुहर लगते ही खांडू मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।"
गौरतलब है कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस को 60 सदस्यों वाली विधानसभा में कुल 42 सीटें मिली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications