समुद्री डाकूओं के कब्जे में 24 भारतीय

सोमालिया के समुंद्री डाकुऔ ने पनामा के एक मालवाहक जहाज को अगवा कर चालक दल के 26 सदस्यो को बंधक बना लिया है। इन बंधको में 24 लोग भारतीय है।
नाटो की एंटी पायरेसी विभाग की प्रवक्ता नोयल चोंग ने लंदन में बताया की एम वी एल खलीक नामक बंधक बनाये गये जहाज पर २६ चालक दल के सदस्य सवार थे जिनमे २४ भारतीय है।
पनामा का यह जहाज रूस से ३५क्क्क्क् टन गेंहू लेकर केन्या जा रहा था। सोमाली समुंद्री दस्युओ ने इसे शेसल्स के पश्चिम में 180 समुंद्री मील की दूरी पर अगवा कर लिया।
सोमालिया के समुंद्री डाकुऔ ने ईटली के एक अन्य जहाज जोली रोस्सो पर भी हमला किया लेकिन वो उसे अगवा करना में कामयाब नही हो सके। जिस समय डाकुओ ने इन जहाजो पर हमला किया उस समय नाटो का एटी पायरेसी जहाज इनसे आठ घंटे की दूरी पर गश्त कर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications