रचनात्मक भूमिका निभाएगी मनसे: राज ठाकरे

'मैं संख्या नहीं गिनता'
राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा, "मैं संख्या नहीं गिनता। मेरे 12 या 13 विधायक हैं जो विधानसभा में लोगों की समस्याएं उठाएंगे। कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शानदार प्रदर्शन करने में असफल रही, जबकि विपक्ष के रूप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-शिव सेना गठबंधन भी नाकाम रहा है।"
ठाकरे ने कहा, "गलत नीतियों के कारण दोनों असफल रहे। मेरे विधायक जनता से जुड़े मुद्दे उठाएंगे। भाजपा-शिव सेना ऐसा करने में असफल रही थी। पांच साल तक उन्होंने कुछ नहीं किया।" महाराष्ट्र की राजनीति में किंग मेकर बनने की भूमिका से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, "किंग मेकर नहीं बल्कि मनसे एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।"
कहां-कहां जीती मनसे
मुंबई की 36 सीटों में से कांग्रेस ने सर्वाधिक 18 सीटों पर जीत दर्ज की। 6 सीटों पर मनसे ने कब्जा किया। भाजपा को पांच और शिवसेना को चार सीटें मिली। वहीं राकांपा को दो और सपा को 1 सीट मिली।
मनसे की सीटों की बात करें तो मुंबई में मागाठाणो से प्रविण दरेकर, शिवडी से बाला नांदगांवकर, माहिम से नितिन सरदेसाई, विक्रोली से मंगेश सांगले,भांडुप पश्चिम से शिशिर शिंदे और घाटकोपर पपश्चिम से राम कदम जीते।
वहीं नासिक में मनसे के नितिन भोसले (नासिक-पश्चिम), वसंत गीते (नासिक-मध्य) और उत्तम ढिकले (नासिक-पूर्व) जीते। ठाणे में कल्याण ग्रामीण सीट से रमेश पाटिल कल्याण पश्चिम से प्रकाश भोईर ने जीत दर्ज की। पुणे की खडकवासला सीट से मनसे के रमेश वांजले और औरंगाबाद की कन्नड़ सीट से हर्षवर्धन जाधव जीते।












Click it and Unblock the Notifications