बेटी से छेड़छाड़ के विरोध पर मिली मौत

Delhi Murder
नई दिल्‍ली। राजधानी के बलजीत नगर के टी ब्‍लॉक में बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता की हत्‍या कर दी गई और भाई को जमकर पीटा। खास बात यह है कि पिता की हत्‍या किसी और में नहीं बल्कि उन्‍हीं के पड़ोसियों ने की।

पुलिस के मुताबिक टी ब्‍लॉक के निवासी राकेश गुप्‍ता अपने परिवार के साथ रहते थे। पिछले कुछ दिनों से उनके परिवार का पड़ोस में रहने वाले तीन भाई नरेश, विकास और राजेश से झगड़ा चल रहा था। पिछले कई दिनों से इन भाईयों ने राकेश गुप्‍ता की बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसी बात का जब राकेश ने विरोध किया तो दोनों कहासुनी हो गई।

चाकू घोंप कर की हत्‍या

बुधवार की रात जब राकेश गुप्‍ता अपने बेटे संजय के साथ जा रहे थे, तभी विकास ने उनके वाहन पर टक्‍कर मार दी। यहां फिर से विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विकास के बाकी दोनों भाई और मां कृष्‍णा पहुंच वहां गई।

चारों ने राकेश गुप्‍ता और उनके बेटे संजय की जमकर पिटाई की। इसी दौरान विकास लाला ने चाकू निकाल कर राकेश गुप्‍ता के सीने पर घोंप दिया। गुप्‍ता की मौके पर ही मौत हो गई।

पटेल नगर पुलिस ने इसमें हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। मर्डर केस दर्ज कर मुलजिमों की तलाश में रेड डालनी शुरू की। पुलिस ने नरेश और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजेश और विकास लाला फरार हो गए हैं। दोनों की तलाश में संदिग्‍ध ठिकानों पर दबिश डाली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+