लश्‍कर के निशाने पर मायावती, मोदी

Mayawati, Narendra Modi
भोपाल। पाकिस्‍तान के आतंकवादी संगठन लश्‍कर-ए-तैयबा ने अब अपने अगले निशाने पर उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती, गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर रखा है। यही नहीं मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह भी लश्‍कर के निशाने पर है।

लोकल मीडिया से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक इस बात का खुलासा गुरुवार को झांसी के रेलवे प्रबंधक को मिले एक पत्र में हुआ। पत्र लिखने वाले ने अपने आपको लश्‍कर का आतंकवादी बताया है। पत्र में तीनों राज्‍यों के मुख्‍यमंत्रियों पर हमले की धमकी दी गई है।

मध्‍य प्रदेश पुलिस का इंकार

इस पत्र की खबर आते ही तीनों राज्‍यों की पुलिस सक्रिय हो गई, लेकिन मध्‍य प्रदेश पुलिस ने कहा है कि शिवराज सिंह चौहान को कोई धमकी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि मुख्‍यमंत्री को कोई धमकी भरा पत्र नही मिला है। साथ ही कहा कि मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा हमेशा की तरह मजबूत रखी जाती है।

उधर उत्‍तर प्रदेश और गुजरात पुलिस ने भले ही ऐसी किसी धमकी से इंकार नहीं किया है, लेकिन हां खुलकर कुछ कहा भी नहीं है। हालांकि पुलिस के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने यह जरूर कहा है कि मुख्‍यमंत्रियों की सुरक्षा में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+