जम्मू-कश्मीर में भूकंप, कोई हताहत नहीं

भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घाटी में रात्रि 1 बजकर 20 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टेयर पैमाने पर 6.3 मापी गई है। उधर जिला प्रशासन के मुताबिक भूकंप में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र पाकिस्तान की हिंदूकुश पहाडि़यों में था। सीमावर्ती जिले बारामूला में भूकंप के आते ही तमाम लोग घरों से बाहर निकल आए थे।
उधर दिल्ली के मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी व आस-पास के शहरों में भी रात्रि के दौरान भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। यहां भी किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications