अशोक चव्हाण बने रहेंगे महाराष्ट्र के सीएम
नई
दिल्ली। कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की मानें तो आलाकमान ने यह फैसला लिया है, बस इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है, जो शनिवार को की जाएगी। id="toptextpromo">महाराष्ट्र
में भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतने वाली कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को इस पद पर बनाये रखने का निर्णय लिया है। मुंबई आतंकी हमले के बाद से विलास राव देशमुख को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद से चव्हाण ही मुख्यमंत्री हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शुक्रवार
को चव्हाण ने अपने कई वरिष्ठ विधायकों और रकांपा के विधायकों के साथ नई दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की। विधायकों के साथ हुई वार्ता में ही चव्हाण पर फैसला हुआ। उधर राकांपा के अध्यक्ष शरद पवार पहले ही कह चुके हैं कि मुख्यमंत्री का चयन कांग्रेस के आलाकमान ही करेंगे, लिहाजा चव्हाण को सीएम बनाए जाने पर फिलहाल किसी प्रकार का विघ्न नहीं दिख रहा है।











Click it and Unblock the Notifications