मुंबई में रेलगाड़ी पर पुल गिरा, 5 घायल
मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के उत्तर-पूर्व में मुलुंड-थाणे रेलमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक रलेगाड़ी पर एक पुल के गिर जाने से पांच यात्री घायल हो गए। इस पुल पर पानी की एक बड़ी पाइपलाइन बिछी हुई थी।
मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे में किसी के मारे जाने की तत्काल कोई खबर नहीं है।
बचाव और राहत दल मौके पर पहुंच गया है। पटरी के साफ होने तक सभी उपनगरीय रेल सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications