भारतीय छात्र पर हमला करने वाले आस्ट्रेलियाई को जेल
मेलबर्न की एक दुकान में पिछले वर्ष एक दिसंबर को सात आस्ट्रेलियाई युवकों ने भारतीय छात्र सुखराज सिंह (28) की पिटाई की थी। सुखराज को 15 दिनों तक कोमा में रहना पड़ा था। यहां के काउंटी कोर्ट ने शुक्रवार को इस मामले सुनवाई के दौरान एक हमलावर को दोषी करार दिया।
स्थानीय समाचार पत्र 'द एज' के मुताबिक न्यायधीश पामेला जेंकिन्स ने कहा कि आस्ट्रेलियाई युवकों के समूह ने भारतीय छात्र को बिना किसी उकसावे के सुनियोजित ढंग से निशाना बनाया था। उन्होंने एक हमलावर जाकिर हुसैन को सजा सुनाई।
सुखराज ने अदालत बयान में कहा कि हमलावरों ने एक छड़ उसके चेहरे में घुसेड़ दी थी और उसका वजन 15 किलोग्राम कम हो गया है।
भारतीय छात्र ने कहा, "मैं खुशनसीब हूं कि जीवित हूं। मेरे सभी दोस्तों और परिजनों ने सोचा कि मैं नहीं बचूंगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications