व्यायाम की लत से रहें सावधान!

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और आमिर खान जैसा शरीर आकर्षक तो दिखता है लेकिन युवाओं द्वारा ऐसा ही शरीर पाने के लिए अधिक व्यायाम करना उनके लिए घातक हो सकता है। इस सप्ताह देश के दो लोग व्यायाम की लत के शिकार बने हैं।

देश के सबसे युवा सीईओ 42 वर्षीय रंजन दास को मुंबई में अपने घर स्थित व्यायामशाला में व्यायाम के बाद जबरदस्त दिल का दौरा पड़ा। जबकि जयपुर के एक युवा मॉडल की एक व्यायामशाला में ट्रेडमिल चलाते हुए मृत्यु हो गई। ये दोनों ही लोग आकर्षक शरीर बनाने के लिए उत्साहित थे।

जी. टी. बी. अस्पताल के मनोरोग विभाग प्रमुख एम. एस. भाटिया का कहना है कि लोगों में व्यायाम की लत के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके शिकार लोगों में ज्यादातर युवा हैं।

भाटिया ने आईएएनएस से कहा, "इन दिनों हमारे पास ऐसे कई मामले आ रहे हैं। अच्छा और बुरा जाने बिना ही युवा आकर्षक शरीर और बॉलीवुड कलाकारों या रैम्प चलने वाले मॉडलों जैसा दिखने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।"

वह कहते हैं, "हमारे सामने ऐसे कई मरीज आ रहे हैं जिन्हें शारीरिक सक्रियता या व्यायाम की लत लग चुकी है।"

उनका कहना है कि अत्याधिक व्यायाम से पुरुषों में हार्मोन संबंधी असंतुलन हो सकता है। इससे महिलाओं में 'ओस्टियोपोरसिस' की शिकायत और उनके मासिक चक्र में अनियमितता हो सकती है। बहुत अधिक व्यायाम करने से महिला और पुरुष दोनों में ही व्यवहारगत परिवर्तन हो सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+