मीरवाइज लंदन यात्रा पर, कश्मीर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे
हुर्रियत के एक प्रवक्ता ने कहा है कि मीरवाइज गुरुवार को सुबह श्रीनगर से दिल्ली के लिए निकले। उसके बाद दिल्ली से उन्होंने लंदन के लिए उड़ान भरी।
प्रवक्ता ने कहा है कि मीरवाइज लंदन में निवास कर रहे कश्मीरियों द्वारा आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 24 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।
मीरवाइज रॉयल यूनाइटेड सर्विसिस इंस्टीट्यूट फॉर डिफेंस एंड सिक्योरिटी स्टडीज की ओर से 26 अक्टूबर को आयोजित दिन भर के एक गोलमेज सम्मेल में भी शिरकत करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications