कश्मीर में एक आतंकवादी ढेर
सुरक्षाकर्मियों को सूचना मिली थी सोपोर शहर के बादमबाघ इलाके में एक घर में कुछ आतंकवादी छुप गए थे। राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के जवानों ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया।
अधिकारी ने कहा, "गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया और अन्य आतंकवादियों को गिरफ्तार करने के लिए क्षेत्र में खोजबीन जारी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications