चुनावी नतीजों से खिन्न बाल ठाकरे ने जनता को कोसा

दरअसल, शिव सेना के मुखपत्र सामना में विधानसभा चुनाव में हुई हार पर पार्टी ने यह गुस्सा और खींझ व्यक्त किया है। शिव सेना प्रमुख और अखबार के संपादक ने आश्चर्य जताया है कि कांग्रेस-राकांपा सरकार की पिछले 10 सालों में ऐसी क्या उपलब्धिां रहीं जो लोगों ने उसके पक्ष में मतदान किया।

ठाकरे ने संपादकीय में लिखा, "राज्य में भ्रष्टाचार व्याप्त है, बिजली की समस्या है, नक्सली समस्या घर करती जा रही है, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, मुंबई पर आतंकवादी हमला हुआ।"

उन्होंने शिव सेना और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन की हार और कांग्रेस-राकांपा सरकार को वापस लाने के लिए जनता को जिम्मेदार ठहराया।

इस विधानसभा चुनाव की तुलना महाभारत से करते हुए ठाकरे ने कहा कि दोनों में अंतर सिर्फ इतना है कि इस महाभारत में कौरवों की जीत हुई।

उन्होंने कहा, "जनता ने नारकासुर को तीसरी बार सत्ता दिलाई। हम क्या कर सकते हैं।"

ठाकरे ने हार के लिए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अंग्रेजों के फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई और मराठी वोटों का बंटवारा कराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+