छत्तीसगढ़ में 5 नक्सली गिरफ्तार
जिले के पुलिस अधीक्षक अविनाश मोहंती के नेतृत्व में पुलिस के एक दल ने छापेमारी कर इन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
मोहंती ने आईएएनएस से फोन पर बातचीत में कहा, "गिरफ्तार किए गए सभी पांचों नक्सली हाल के दिनों में जिले में हुई विभिन्न नक्सली घटनाओं में संलिप्त थे। हमें लंबे समय से उनकी तलाश थी।"
छापेमारी के दौरान नक्सलियों के पास से विस्फोटक और नक्सली साहित्य भी बरामद हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में 2004 से अब तक नक्सली हमलों में लगभग 1500 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications