उरुग्वे के पूर्व तानाशाह को 25 साल की कैद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अल्वारेज के कार्यकाल में (1973-1985) में उरुग्वे में बड़ी संख्या में वामपंथी कार्यकर्ताओं की हत्या हुई थी।
न्यायधीश लुईस चार्ल्स ने अल्वारेज के अलावा अवकाशप्राप्त नौसेना अधिकारी जुआन कार्लोस लार्सबेइयो को 20 साल कैद की सजा सुनाई।
इससे पहले दिसंबर 2007 में अल्वारेज को जेल भेजा गया था। स्वास्थ्य कारणों से 87 वर्षीय पूर्व तानाशाह सुनवाई के दौरान अदालत में उपस्थित नहीं हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications