छठ पर्व के लिए अस्थायी तालाबों का निर्माण कार्य पूर्ण
पटना नगर निगम के आयुक्त सेंथिल कुमार ने शुक्रवार को बताया कि निगम की ओर से 73 क्षेत्रों में 82 अस्थायी तालाब बनाए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 50 तालाबों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
कुमार ने बताया कि अस्थायी तालाबों के घाटों पर छठ व्रतियों को अघ्र्य देने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने दावा किया कि शनिवार सुबह तक सभी अस्थायी तालाब अघ्र्य देने लायक बना दिए जाएंगे।
इधर, निगम के एक अन्य अधिकारी के मुताबिक पटना में खतरनाक घोषित किए गए 52 घाटों पर अवरोधक लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में है। संजय गांधी जैविक उद्यान के तालाब में भी प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी अघ्र्य देने की व्यवस्था की गई है।
उल्लेखनीय है कि राजधानी में गंगा के अधिकांश घाटों को छठ पर्व में अघ्र्य देने के लिए खतरनाक घोषित किए जाने बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आदेश के बाद नगर निगम ने अस्थायी तालाब निर्माण का कार्य प्रारंभ किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**