नीतीश और राबड़ी के आवास पर छठ पर्व की रौनक
मुख्यमंत्री आवास के एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री खुद अपने भाई सतीश कुमार के साथ छठ की तैयारी में लगे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की भाभी तथा उनकी बहन सहित करीबी रिश्तेदार भी पूजा-अर्चना में लगे हैं। अधिकारी ने बताया कि ये सभी व्रती मुख्यमंत्री आवास (एक अणे मार्ग) के तालाब में ही शनिवार और रविवार को भगवान भास्कर को अघ्र्य देंगे।
इधर, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर छठ व्रत कर रही हैं। उन्होंने गुरुवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व का अनुष्ठान शुरू किया। इस दौरान उनकी भाभी एवं सांसद सुभाष यादव की पत्नी रेणु देवी भी साथ हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications