ओबामा से अधिक लोकप्रिय हैं मिशेल
सर्वेक्षण में कहा गया है कि मिशेल उप राष्ट्रपति जो बिडेन से भी अधिक लोकप्रिय हैं। 'यूएसए टुडे/गैल' ने यह सर्वेक्षण किया है।
सर्वेक्षण के अनुसार ओबामा को जहां 55 फीसदी लोगों ने लोकप्रिय माना, वहीं 42 फीसदी लोग ऐसा नहीं मानते हैं। पिछले वर्ष पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के बाद ओबामा को 68 फीसदी लोगों ने लोकप्रिय करार दिया था।
सर्वेक्षण में कहा गया है कि प्रथम महिला मिशेल को लोकप्रियता के ग्राफ में 61 फीसदी मत मिले, जबकि उन्हें लोकप्रिय नहीं मानने वालों की संख्या केवल 25 फीसदी है।
इस सर्वेक्षण में 1,521 व्यस्कों ने हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें