मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस मुख्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रकाश दीक्षित ने शुक्रवार को आईएएनएस से चर्चा के दौरान इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि लश्कर-ए-तैयबा का धमकी वाला पत्र झांसी से भोपाल आया है। इस पत्र में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा कई प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को भी पूर्व में कुछ मौकों पर आतंकवादियों की ओर से बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications