पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, 7 मरे (लीड-1)
समाचार चैनल जियो टीवी के मुताबिक कामरा 'एयरोनॉटिकल कॉप्लेक्स' के निकट एक सुरक्षा चौकी को निशाना बनाकर आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में दो सुरक्षाकर्मियों सहित सात लोग मारे गए। घायलों को अटक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इससे एक दिन पहले इस्लामाबाद में पाकिस्तानी सेना के ब्रिगेडियर मोइनुद्दीन अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
गौरतलब है कि विगत पांच अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र खाद्य कार्यक्रम के दफ्तरों को निशाना बनाने की घटना से अब तक पाकिस्तान में हुई आतंकवादी हिंसा में 170 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications