राजस्थान को कोयले की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा केंद्र : जायसवाल
कोयला, सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीप्रकाश जायसवाल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद शुक्रवार को नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी।
सार्वजनिक क्षेत्र के अधीन सूरतगढ़ और छाबड़ा में 2640 मेगावाट क्षमता वाली दो परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। निजी क्षेत्र के अधीन तीसरी परियोजना जनजातीय क्षेत्र बांसवाड़ा में प्रस्तावित है।
इस अवसर गहलोत ने कहा कि फिलहाल राजस्थान अपने मौजूदा बिजली केन्द्रों के लिए प्रतिवर्ष छह लाख मीट्रिक टन कोयले की कमी का सामना करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications