पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने जायसवाल से मुलाकात की
जायसवाल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्घदेव भट्टाचार्य के साथ मुलाकात के बाद नई दिल्ली में शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।
जायसवाल ने बताया कि मुलाकात के दौरान पश्चिम बंगाल खनिज विकास और व्यापार निगम को नौ कोल ब्लाकों के आवंटन के लिए राज्य सरकार की मांग पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भट्टाचार्य ने कहा कि पहले से आवंटित कोल ब्लाकों का इस्तेमाल अपेक्षाकृत पिछड़े जिलों; पश्चिम मेदिनापुर और पुरूलिया में इस्पात संयंत्र परियोजनाओं के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इस मुलाकात को सकारात्मक बताया।
पश्चिम बंगाल सरकार ने जिन कोल ब्लाकों की मांग की है उनमें कुनुर, सुनुरी, लालगंज, नचान, धर्मा, कबितीर्थ, देवचापचामी, दिवानगंज और बारजोड़ा दक्षिण शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications