देश में द्विध्रुवीय राजनीति की चर्चा अप्रासांगिक हो गई : कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने पत्रकारों से कहा, "ध्रुवीकरण और द्विध्रुवीय राजनीति के बारे में काफी चर्चा हो रही थी। अब यह चर्चा अप्रासांगिक हो गई है।"
गत मई में आम चुनावों के बाद भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा था कि जनता ने द्विध्रुवीय राजनीति के पक्ष में जनादेश दिया है।
कांग्रेस हाल में संपन्न तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में अकेली सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कांग्रेस के नेतृत्व में नए एक ध्रुवीय राजनीतिक तंत्र के उभरने का संकेत देते हुए कहा, "तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे भारतीय राजनीति की नई उभरती तस्वीर का खाका बयान करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications