मध्य प्रदेश में 21 इंजीनियर निलंबित
विधानसभा में विभाग की गड़बड़ियों के सवाल उठे थे जिस पर जल संसाधन मंत्री जयंत मलैया ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। जांच रिपोर्ट में 21 इंजीनियरों के प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर गुरुवार को उन्हें निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए। निलंबित किए गए इंजीनियरों में छह गंगा कछार (रीवा)और 15 राजघाट नहर परियोजना (दतिया) के हैं।
इसके अलावा मलैया ने गंगा कछार (रीवा)और राजघाट नहर परियोजना (दतिया) के तत्कालीन मुख्य अभियंताओं के खिलाफ सेवानिवृति के बाद भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications