भारत को उम्मीद, परमाणु हथियारों की सुरक्षा मजबूत करेगा पाकिस्तान
विदेश सचिव निरूपमा राव ने पत्रकारों से कहा, "हमें उम्मीद है कि पाकिस्र्तान सरकार अपने परमाणु हथियारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाना जारी रखेगी।"
गुरुवार को पाकिस्तान के अटक जिले में कामरा एयर वेपन्स काम्प्लेक्स के नजदीक विस्फोट के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए विदेश सचिव यह बात कही।
यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पूरी दुनिया पाकिस्तान के परमाणु हथियार तालिबान के आतंकवादियों के हाथों में पड़ने की आशंका से चिंतित है।
परमाणु हथियारों के परिसर के नजदीक हुए आत्मघाती हमले में तीन सुरक्षाकर्मियों और चार नागरिकों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications