प्रभावशाली पद के उम्मीदवारी से पीछे हटे सरकोजी के पुत्र
जीन 'ईपीएडी' के निदेशक मंडल के प्रमुख के पद के लिए उम्मीदवार थे। इसको लेकर फ्रांस के सियासी गलियारों में राष्ट्रपति सरकोजी पर पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगने लगे थे। उल्लेखनीय है कि 'ईपीएडी' यूरोप के सबसे बड़ी व्यापार संगठन 'ला डिफेंसे' का संचालन करती है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जीन ने कहा, "मैं किसी तरह का संदेह नहीं चाहता। मैं वैसी जीत नहीं चाहता जिसके साथ संदेह जुड़ा हो।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications