इंडियन बैंक को 8,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाने की उम्मीद
इंडियन बैंक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एम.एस. सुंदरा राजन ने बताया, "आज की तारीख तक 17,000 करोड़ रुपये के मंजूर किए जा चुके ऋण वितरित किए जाना है। इसके अलावा हमें चालू वित्त वर्ष में 8,500 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जाने की उम्मीद है।"
राजन ने बैंक के छमाही नतीजों की घोषणा करने के बाद पत्रकारों को बताया, "मंजूर किए गए ऋण को वितरित किए जाने की कागजी प्रक्रिया विभिन्न चरणों में है।"
इंडियन बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 4,405 करोड़ रुपये की आय और 704 करोड़ रुपये शुद्ध मुनाफा अर्जित किया है। पिछले साल की समान अवधि में बैंक की कुल आय 3,646 करोड़ रुपये और मुनाफा 501 करोड़ रुपये रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications