आईटीबीपी को जल्द ही मिलेंगी 15 नई बटालियन
इसके अलावा आईटीबीपी के अंतर्गत लेह में एक 'जंगल वॉरफेयर स्कूल' और 'हाई एटीट्यूड मेडिकल इंस्टीट्यूट' स्थापित किया जाएगा। किसी अन्य अर्धसैनिक बल के पास ऐसे अत्याधुनिक प्रशिक्षण संस्थान नहीं हैं।
चिदंबरम ने आईटीबीपी के 48वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कहा, "हम इस प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। गृह मंत्रालय जल्द ही 15 नई बटालियनों को खड़ा करने को हरी झंडी देने का प्रयास करेगा। इसके अलावा 'जंगल वॉरफेयर स्कूल' और 'हाई एटीट्यूड मेडिकल इंस्टीट्यूट' की स्थापना को लेकर भी बहुत जल्द फैसला किया जाएगा।"
चिदंबरम ने कहा कि आईटीबीपी में 15 नई बटालियनों को शामिल करके देश की सीमाओं को ज्यादा से ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकेगा।
बढ़ती जिम्मेदारी को देखते हुए आईटीबीपी ने गृह मंत्रालय के सामने नई बटालियनों की स्थापना का प्रस्ताव रखा है। आईटीबीपी की चार बटालियनें इन दिनों झारखंड और छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में लगाई गई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications