नर्सिग कर्मियों की सेवानिवृत्ति आयु में 5 साल का इजाफा

म्ांत्रिपरिषद के निर्णयों की जानकारी देते हुए उद्योग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि शिक्षा गारंटी शालाओं से प्राथमिक शालाओं और सेटेलाइट शाला में परिवर्तित शालाओं के लिए 744 सहायक अध्यापकों के पद स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मंत्रिपरिषद ने जिलों में कुटुंब न्यायालय खोलने के निर्णय के तहत इस वर्ष दो कुटुंब न्यायालय खोलने की स्वीकृति प्रदान की है। इन न्यायालयों के लिए आवश्यक अमला भी स्वीकृत किया गया है।

विजयवर्गीय ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने लोक निर्माण विभाग के 25 संभाग और उप संभाग के कार्यालयों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला किया है। इन कार्यालयों में पदस्थ अमले को अन्यत्र पदस्थ किया जाएगा। साथ ही इन क्षेत्रों के कायरें को अन्य संरचनाओं को सौंपा जाएगा। मध्य प्रदेश वित्त निगम को 100 करोड़ रुपये कर्ज लेने की अनुमति दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+