हत्या और डकैती के आरोपी की पीट-पीटकर हत्या
किशनगंज जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ़ चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को बताया कि आरिफ उर्फ हथकट्टा गुरुवार की देर शाम फुलबस्ती गांव में एक व्यक्ति की हत्या करने की नीयत से गया था। जैसे ही आरिफ ने उसे पिस्तौल से मारने की कोशिश की वह भाग कर शोर मचाने लगा। शोर सुन ग्रामीण इकट्ठे हो गए तथा आरिफ को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने आरिफ की जमकर पिटाई कर दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि आरिफ किशनगंज जिले के विभिन्न थानों में लूट, हत्या तथा डकैती जैसे करीब छह मामलों में आरोपी था। उन्होंने बताया कि इस घटना की एक प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक अररिया जिले के जोकीहाट थाना क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications