माकपा ने मांगा राजा का इस्तीफा
माकपा की केंद्रीय समिति ने एक बयान में कहा," यह स्तब्ध करने वाली बात है कि राजा ने दोहराया है कि वे जांच जारी रहने के बावजूद अपने पद पर बने रहेंगे।"
बयान में कहा गया है,"मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जरूरी है कि संचार मंत्री इस्तीफा दें।"
सीबीआई ने गुरुवार को स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में कथित आपराधिक साजिश की जांच करने के लिए संचार मंत्रालय के कार्यालय की तलाशी ली थी।
सीबीआई के प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा था," निजी कंपनियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी का आवंटन करने में गंभीर अनियमितताएं बरती गईं हैं।"
प्रवक्ता ने कहा," प्राप्त की गई सूचनाओं के मुताबिक कंपनियों को लाइसेंस आवंटित करने में दूसरंचार विभाग के अधिकारियों और निजी कंपनियों ने आपराधिक साजिश रची थी।"
सीबीआई ने इस संबंध में बुधवार को अज्ञात दूरसंचार अधिकारियों और निजी कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications