दलित किशोरी की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या
घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है।
जिले के पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) राजू बाबू ने शुक्रवार को बताया कि घटना जिले के शाहपुर गांव की है, जहां गांव के ही सलीम और कलीम (दोनों 20 वर्ष) ने मिलकर गुरुवार शाम खेत से घर लौट रही 14 वर्षीय दलित किशोरी को अगवा कर पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया फिर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी।
बाबू ने बताया कि दोनों आरोपियों को देर रात छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
उधर किशोरी का निर्वस्त्र शव देखकर लोग भड़क गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर जाकर प्रदर्शन किया और पुलिस के वाहनों में आगजनी की कोशिश की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी झ्झड़प भी हुई।
बाबू ने कहा कि घटना के बाद फैले तनाव को देखते हुए ऐहतियातन इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications