सैन्य अधिकारियों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा यूपीएससी
सेना के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के मानकों के आधार पर आयोजित होगी। इसके अलावा यूपीएससी नौ सेना में भर्ती के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा।
अधिकारी ने बताया कि 2 जनवरी, 1992 से 1 जुलाई, 1994 के बीच जन्मे सभी अविवाहित भारतीय नागरिक इस प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए योग्य हैं।
थल सेना में भर्ती की खातिर प्रवेश परीक्षा के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कक्षा 12वीं पास रखी गई है। नौ और वायु सेना में भर्ती के लिए उम्मीदवार को भौतिकी और गणित के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications