बिना विशिष्ट पहचान संख्या वाले सीडीएमए मोबाइल के आयात पर प्रतिबंध
विदेश व्यापार महानिदेशक ने शुक्रवार को जारी एक अधिसूचना में कहा है,"बिना इलेक्ट्रानिक क्रम संख्या( ईएसएन) वाले सीडीएमए मोबाइल फोन, मोबाइल इक्युपमेंट आईडेंटीफायर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है।"
जून में भारत ने बिना विशिष्ट अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान नंबर वाले जीएसएम मोबाइल फोन के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। सुरक्षा एजेंसियों द्वारा यह चेतावनी देने के बाद कि ऐसे मोबाइल फोन का उपयोग आतंकवादी कर सकते हैं, के बाद यह कदम उठाया गया था। बिना विशिष्ठ पहचान संख्या वाले मोबाइल फोन के इस्तेमाल करने वाले का पता नहीं लगाया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications