झारखण्ड विधानसभा चुनाव 27 नवंबर से (लीड-1)

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को झारखण्ड विधानसभा के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके मुताबिक 27 नवंबर से 18 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला ने संवाददाताओं के समक्ष चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य में मतगणना का काम 23 दिसंबर को होगा।

झारखण्ड के 81 विधानसभा क्षेत्रों में से 30 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण में 27 नवंबर को मतदान कराया जाएगा।

चावला ने कहा कि दूसरे चरण में दो दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में और तीसरे चरण में आठ दिसंबर को सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कराया जाएगा।

चौथे चरण में 12 दिसंबर को 14 विधानसभा क्षेत्रों में और पांचवे चरण में 18 दिसंबर को 15 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न कराया जाएगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य में शुक्रवार से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल के. शंकरनारायणन की सिफारिश पर केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद झारखण्ड विधानसभा को गुरुवार को भंग कर दिया गया था। झारखण्ड विधानसभा पिछले जनवरी माह से निलंबित थी।

निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा करते ही राजनीतिक दलों अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+