उग्र विचारों वाले लोग होते हैं अधिक बातूनी

'ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी' (ओएसयू) में संचार विषय की सहायक प्रोफेसर और सह-अध्ययनकर्ता किम्बरले रिओस मॉरीसन कहती हैं, "जब उग्र विचारों वाले लोगों को भ्रम होता है कि वे बहुमत में हैं तो वे खुद को अधिक से अधिक व्यक्त करना चाहते हैं।"

मॉरीसन और उनके सह अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कॉलेज जाने वाले जो छात्र एल्कोहल सेवन के उग्र पक्षधर होते हैं वे इसके सेवन के विषय में औसत दृष्टिकोण रखने वाले छात्रों की अपेक्षा अपने विचारों को प्रस्तुत करने के लिए अधिक उतावले होते हैं।

उन्होंने कहा, "जो छात्र एल्कोहल सेवन के कठोर समर्थक होते हैं उन्हें लगता है कि उनके विचार अधिक लोकप्रिय हैं जबकि वास्तविकता यह नहीं होती।"

ओएसयू की एक विज्ञप्ति के मुताबिक कुछ समूहों पर यह अध्ययन किया गया था जिनमें अलग-अलग विचारों के प्रति इन लोगों का झुकाव देखा गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+