शेयर बाजारों में बढ़त, सेंसेक्स में 21.07 अंकों की तेजी (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 21.07 अंकों की बढ़त के साथ 16,810.81 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 16,795.66 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 17,006.77 के उच्चतम और 16,765.20 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.45 अंकों की बढ़त के साथ 4997.05 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह निफ्टी 4986.55 अंक पर खुला और कारोबार के दौरान इसने 5054.95 के उच्चतम और 4983.25 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांक में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 66.62 अंकों की वृद्धि के साथ 6510.89 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक में 25.73 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 7673.50 अंक पर बंद हुआ।
बीएसई के सेक्टर सूचकांकों में नौ सेक्टरों में तेजी और चार में गिरावट दर्ज की गई।
दैनिक उपयोग की उपभोक्ता वस्तुएं (एफएमसीजी) में 3.03 फीसदी, सूचना प्रौद्योगिकी में 2.05 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले सेक्टरों में तेल एवं प्राकृतिक गैस में 2.71 फीसदी, उपभोक्ता टिकाऊ (सीडी) में 1.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications