इस्पात की मांग का आकलन करने के लिए सर्वेक्षण कराएगी सरकार
फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री ( फिक्की) द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्धाटन करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा," सर्वेक्षण में सभी राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों के 300 जिलों और 1,500 गांवों को शामिल किया जाएगा।"
उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण से इस्पात के उपभोग और मांग की सही तस्वीर सामने आएगी।
इस्पात मंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के निष्कर्षो के आधार पर हम ग्रामीण इलाकों में इस्पात की खपत बढ़ाने के लिए रणनीति तय करेंगे।
वीरभद्र सिंह ने निजी क्षेत्र के इस्पात निर्माताओं से गा्रमीण इलाकों में इस्पात पहुंचाने के लिए नेटवर्क विकसित करने को कहा जिससे उनका उत्पाद ग्रामीण इलाकों में वाजिब कीमतों पर उपलब्ध हो सके।
स्टील अथारिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड(सेल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एस.के. रूंगटा ने कहा कि ग्रामीण भारत में इस्पात की मांग बढ़ने की बेहतर संभावनाएं हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications