लिट्टे से त्रस्त लोगों ने राजारत्नम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
न्यू जर्सी के न्यूवार्क शहर में दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि 52 वर्षीय राजारत्नम लिट्टे को आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए वित्तीय सहायता मुहैया कराता था।
राजारत्नम को 2.5 करोड़ डॉलर के इनसाइडर ट्रेडिंग मामले में 10 करोड़ डॉलर की जमानत पर रिहा किया गया है।
राजारत्नम के वकील जिम वाल्डेन ने एक बयान में अपने मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोपों को असत्य और बदनाम करने का प्रयास बताया है।
जिम वाल्डेन ने कहा," हमें विश्वास है कि अदालत इन आरोपों को खारिज कर देगी।"
उन्होंने कहा," राजारत्नम श्रीलंका में हिंसा के शिकार लोगों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और वे वर्षों से श्रीलंका के सभी धर्मो के लोगों की दान के माध्यम से सहायता कर रहे हैं।
राजारत्मन को फोर्ब्स पत्रिका ने विश्व के सबसे धनी लोगों की सूची में 559 वें स्थान पर जगह दी थी। फोर्ब्स ने उनकी कुल संपत्ति 1.3 अरब डॉलर आंकी थी।
गिरफ्तारी के पहले राजारत्नम पर श्रीलंकाई आतंकवादियों को आर्थिक सहायता देने वाले समूहों को धन देने के लिए अमेरिकी प्रशासन की कड़ी नजर थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications