आईटीसी का शुद्ध मुनाफा 25.81 फीसदी बढ़ा (लीड-1)
पिछले साल समान अवधि में कंपनी ने 802.72 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था।
कंपनी द्वारा शुक्रवार को दी गई नियामकीय जानकारी के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल आय 11.08 फीसदी बढ़ कर 4,413.72 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 3,973.12 करोड़ रुपये थी।
कोलकाता में कंपनी की ओर से जारी एक अन्य बयान में कहा गया है कि होटल सेक्टर को छोड़ कर कंपनी ने सभी कारोबारी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया है। होटल उद्योग अभी भी वैश्विक मंदी की मार से पूरी तरह से उबर नहीं पाया है।
बयान में कहा गया है कि बेहतर उत्पादों और लागत कम करने के लिए उठाए गए कदमों के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा है।
सिगरेट के कारोबार से आईटीसी का शुद्ध राजस्व बढ़ कर 2,199.69 करोड़ रुपये हो गया जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 1,812.09 करोड़ रुपये था।
उपभोक्ता वस्तुओं (एफएमसीजी) का कारोबार पिछले साल की समान अवधि के 2,569.54 करोड़ रुपये से बढ़ कर 3,063.02 करोड़ रुपये हो गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications