एनटीपीसी का शुद्ध मुनाफा 1.96 फीसदी बढ़ा
मुंबई, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी राष्ट्रीय ताप ऊर्जा निगम (एनटीपीसी) का शुद्ध मुनाफा 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में 1.96 फीसदी बढ़ कर 2,151.95 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने 2,110.51 करोड़ रुपये मुनाफा अर्जित किया था।
एनटीपीसी द्वारा शुक्रवार को दी गई नियामकीय जानकारी के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 11.6 फीसदी बढ़कर 10,782.79 करोड़ रुपये हो गई है। पिछले साल की समान अवधि में कंपनी की कुल बिक्री 9,661.42 करोड़ रुपये थी।
गौरतलब है कि सरकार ने एनटीपीसी में 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है जिससे 8,800 करोड़ रुपये की उगाही होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications