हरियाणा में कांग्रेस ने सभी निर्दलीय विधायकों के समर्थन का दावा किया (लीड-1)
कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष फूलचंद मुलाना ने शुक्रवार को अपनी पार्टी और सात निर्दलीय विधायकों के समर्थन के पत्र के साथ राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया से भेंट कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुलाना ने संवाददाताओं से कहा, "विधानसभा में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या है। " मुलाना के साथ भूपिंदर सिंह हुड्डा और अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज्यपाल से मुलाकात करने नहीं गए थे।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 40 सीटों पर जीत मिली है, जबकि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) 31 सीटें जीतने में सफल रहा है। हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) को छह सीटें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को चार सीटें मिली हैं।
शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने एक-एक सीट पर कब्जा जमाया है। अन्य सात सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications