मैनिट के पूर्व छात्रों को आपस में जोड़ने की मुहिम
स्वर्ण जयंती वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पूर्व छात्र अरविंद मालवीय ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि इस संस्थान को स्थापित हुए पांच दशक हो चुके हैं। इस अवधि में 10 हजार से अधिक छात्र यहां से अध्ययन कार्य करके निकल चुके हैं, मगर उनका आपस में सीधा संपर्क नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस संस्थान ने पिछले पांच दशक में कई उपलब्धियां हासिल की हैं और यहां से निकले छात्र अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता को सिद्ध कर चुके हैं। इसके बावजूद इन छात्रों का आपस में संपर्क नहीं है।
इसी बात को ध्यान में रखकर स्वर्ण जयंती वर्ष पर पूर्व छात्रों ने साल भर कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया है। इस स्वर्ण जयंती वर्ष में पूर्व छात्रों को आपस में जोड़ने के विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications