सेंसेक्स में 21 अंकों की मामूली वृद्धि (लीड-1)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 21.07 अंकों की बढ़त के साथ 16,810.81 अंकों पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार सुबह सेंसेक्स 16,795.66 अंक पर खुला ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8.45 अंकों की बढ़त के साथ 4997.05 अंक पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह निफ्टी 4986.55 अंक पर खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 66.62 अंकों की बढ़त के साथ 6510.89 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह स्मालकैप सूचकांक में 25.73 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 7673.50 अंक पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications