जम्मू एवं कश्मीर के सूचना आयुक्त के लिए हबीबुल्लाह के नाम को मंजूरी
राज्य के विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री अली मुहम्मद सागर ने शुक्रवार को आईएएनए को बताया, "वोहरा ने गुरुवार को सूचना आयोग के प्रमुख के लिए हबीबुल्लाह की नियुक्ति संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।"
सागर ने कहा कि हबीबुल्लाह सोमवार को इस नए पद की शपथ लेकर कार्यभार संभाल सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हबीबुल्लाह केंद्रीय सूचना आयुक्त के पद से इस्तीफा दे चुके हैं।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इसी महीने की शुरुआत में हबीबुल्लाह को इस नए पद का प्रस्ताव दिया था। हबीबुल्लाह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1968 बैच के अधिकारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications