पूर्व एशिया से रिश्तों में प्रगाढ़ता लाएगा भारत (लीड-1)

नई दिल्ली/हुआ हिन (थाईलैंड), 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। सातवें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और चौथे पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन में शिरकत से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पूर्व तथा दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से विविध प्रकार के संबंधों में प्रगाढ़ता लाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

प्रधानमंत्री की रवानगी से पूर्व नई दिल्ली में जारी बयान में कहा गया कि सिंह इस दौरान चीन सहित सातों देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यह बयान हुआ हिन में भी जारी किया गया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह व्यापक आर्थिक समाकलन, लोगों के बीच संपर्क, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के मसले पर आसियान के सदस्य देशों से विचार-विमर्श करेंगे।

दोनों सम्मेलनों को महत्वपूर्ण करार देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "आसियान हमारी पूर्वोन्मुखी नीति के केंद्र में है। गत अगस्त महीने में हुए भारत-आसियान व्यापार समझौता, भारत-आसियान क्षेत्रीय व्यापार क्षेत्र में हमारे उद्देश्यों की दिशा में पहला कदम है।"

उन्होंने कहा कि भारत-आसियान व्यापार में अच्छी रफ्तार से वृद्धि हुई है। वर्ष 2008 में हमने 48 अरब डॉलर का व्यापार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह आसियान देशों को नेताओं को इस बात से अवगत कराएंगे कि भारत ने सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देने की दिशा में किस प्रकार की पहलें की हैं।

भारत-आसियान शिखर सम्मेलन शनिवार को होगा। अगस्त में भारत और आसियान ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए थे और दोनों पक्ष सेवा एवं निवेश क्षेत्र में भी इसी तरह के समझौतों के इच्छुक हैं।

गत रविवार को मनमोहन सिंह ने कहा था कि वह पूर्व एशिया शिखर सम्मेलन के दौरान पांच क्षेत्रों-ऊर्जा, शिक्षा, वित्त, फ्लू और राष्ट्रीय आपदा शमन में सहयोग की समीक्षा करेंगे।

प्रधानमंत्री ने उम्मीद जाहिर की आसियान और अन्य पूर्व एशियाई देश बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट अंतर्राष्ट्रीय संस्था बनाने के प्रस्ताव का अनुमोदन करेंगे। प्रधानमंत्री रविवार को स्वदेश रवाना होंगे।

आसियान में ब्रुनई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम और थाईलैंड शामिल हैं जबकि चीन, भारत, जापान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया आसियान के वार्ता भागीदार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+