आसियान में एआईसीएचआर का उद्घाटन

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार नेताओं ने एआईसीएचआर के उद्घाटन के मौके पर 'चा-एम हुआ हिन घोषणापत्र' जारी किया। इसमें आसियान की इस नई संस्था को पूर्ण समर्थन देने और क्षेत्र में मानवाधिकारों को बढ़ावा देने के लिए अपने प्रतिबद्धता दोहराने की बात शामिल है।

नेताओं ने गठन के बाद पहले साल की गतिविधियों में सहयोग देने के लिए 200,000 डॉलर का एक कोष बनाने को लेकर भी प्रतिबद्धता जाहिर की। बाद में इसमें सदस्य देशों को वार्षिक योगदान देना होगा और बाहरी स्रोतों से भी धन जुटाना होगा। इसके गठन की तमाम औपचारिकताएं जुलाई में पूरी कर ली गई थीं।

एआईसीएचआर की प्रारंभिक बैठक शनिवार को होगी। इसमें नौ प्रतिनिधि होंगे और इसकी अध्यक्षता आसियान की अध्यक्षता संभालने वाला देश करेगा।

आसियान के महासचिव सुरिन पित्सवान ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था यह आयोग आसियान के सदस्य देशों को और करीब लाएगा।

आसियान में ब्रुनई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम और थाईलैंड शामिल हैं जबकि चीन, भारत, जापान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया आसियान के वार्ता भागीदार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+