लक्ष्यों के लिए स्पष्ट दृष्टि निर्धारित करे आसियान : वेज्जाजीवा
15 देशों के आसियान शिखर सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के मौके पर वेज्जाजीवा ने कहा कि आसियान को एक समुदाय मानने के बारे में काफी चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सामूहिक तौर पर इस बारे में एक स्पष्ट दृष्टि अपनाएं कि हम वर्ष 2015 और उसके बाद क्या हासिल करना चाहते हैं।
वेज्जाजीवा ने कहा आसियान के बारे में उनकी दृष्टि इसे एक समुदाय बनाने की है जो आसियान के समक्ष आने वाले खतरों और चुनौतियों से निर्णायक तौर पर और सही समय पर निपट सके।
इस शिखर बैठक का शीर्षक "संपर्क बढ़ाना, लोगों को सशक्त बनाना" है जो संपर्क को बेहतर बनाने के साथ आसियान के सभी लोगों की बेहतर बनाने को रेखांकित करता है।
आसियान में ब्रुनई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, वियतनाम और थाईलैंड शामिल हैं जबकि चीन, भारत, जापान, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया आसियान के वार्ता भागीदार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications