दिल्ली में छठ पर्व की रौनक
चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत गुरुवार से हुई। इस पर्व में सूर्य की उपासना की जाती है। बिहार, झारखण्ड और उत्तर प्रदेश में यह पर्व बड़े पैमाने पर मनाया जाता है।
शुक्रवार के तड़के दिल्ली के विभिन्न इलाकों में लोगों ने सूर्य की पूजा की। कांग्रेस के सांसद महाबल मिश्रा ने कहा, "दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए यमुना नदी के 29 घाटों पर व्यवस्था की है। यहां 15 लाख से अधिक लोग पूजा करेंगे।"
मिश्रा ने कहा, "सरकार सुरक्षा संबंधी इंतजाम भी किए हैं। इसके अलावा लगभग 2,000 छठ पूजा समितियों ने पर्व संबंधी इंतजाम किए हैं।"
उत्तरपूर्वी दिल्ली से सांसद जे.पी.अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने खुद छठ पूजा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications