मुंबई में रेलगाड़ी पर पाइप गिरा, एक मरा, 12 घायल (लीड-2)
यह हादसा मुलुंड-थाणे रेलमार्ग पर हुआ। यहां पाइपलाइन को सहारा देने के लिए बना पुल भी गिर गया। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस हादसे के दो घंटे बाद तक रेलगाड़ी के चालक रामचंद्रन इंजन में फंसे रहे।
रेलवे का एक बचाव व राहत दल एवं ग्रेटर मुंबई नगर निगम (एमसीजीएम) का अग्निशमन विभाग पटरी से मलबा हटाने में जुटा है। स्थिति सामान्य होने तक इस पाइपलाइन में आपूर्ति रोक दी गई है।
उधर, पटरी के साफ होने तक सभी उपनगरीय रेल सेवाओं को स्थगित कर दिया गया है। पुणे, कोलकाता और चेन्नई क्षेत्र की लंबी दूरी की रेलसेवाओं पर भी इस हादसे का असर पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications